कोतवाली नगर पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त 02 तस्करों को दोपहिया वाहन सहित, 90 पव्वे टैट्रा पैक देशी शराब के दबोचा |

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद मे अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर अभियान चलाने को निर्देशित किया गया है । अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 02 तस्करों को अवैध शराब परिवहन करते हुय मय वाहन मय अवैध देशी शराब के साथ दिल्ली हार्ट होटल के पास सप्तसरोवर मार्ग से दबोचा गया । तस्करों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता आरोपित-
1. प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी सत्यामित्रा इण्टर काँलेज हरिपुरकला देहरादून हाल निवासी विधाता नगर पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष
2. ⁠हर्ष पुत्र कृण्ण निवासी पाल बस्ती निकट स्वामी सत्यामित्रा इण्टर कॉलेज हरिपुरकला देहरादून उम्र 19 वर्ष

बरामदगी-
90 पव्वे टैट्रा पैक देशी शराब मार्का माल्टा मय स्कूटी बिना नम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *