नियमों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती काली फिल्म व रैश ड्राइविंग पर चला पुलिस का विशेष अभियान |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई, जिन्होंने अपने वाहनों में अवैध रूप से काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाई हुई थी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त, रैश ड्राइविंग (तेज व लापरवाही से वाहन चलाना), बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।  एसएसपी टिहरी गढ़वाल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।  जनपद पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *