वांछित अभियुक्त को टिहरी की थत्यूड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

टिहरी | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के दृष्टिगत आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में उक्त अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2024 धारा-137(2)BNS,2023 व 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम- आकाश में वांछित अभियुक्त साहिल रांगड़ शायल पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम- ख्यार्सी थाना- थत्यूड़ पट्टी-पालीगाड़ जनपद- टिहरी गढ़वाल उम्र 24 वर्ष जो कि उपरोक्त अभियोग में काफी समय से वांछित चल रहा था,उक्त वांछित अभियुक्त को थत्यूड़ से मथलाऊ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी अभियुक्त साहिल रांगड़ उपरोक्त को न्यायालय पेश किया गया न्यायालय के आदेशानुसार वांछित अभियुक्त साहिल रांगड़ उपरोक्त को न्यायिक रिमाण्ड में जिला कारागार नई टिहरी निरुद्ध किया गया ।

वांछित अभियुक्त
साहिल रांगड़ उर्फ शायल पुत्र भगत सिंह निवासी- ग्राम- ख्यार्सी थाना- थत्यूड़ जनपद- टिहरी गढ़वाल उम्र-24 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *