एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चारधाम यात्रा से पूर्व टिहरी पुलिस का मॉक ड्रिल अभ्यास |

टिहरी | एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चारधाम यात्रा से पूर्व टिहरी पुलिस का मॉक ड्रिल अभ्यास |

*आपदा प्रबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर*

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने हेतु कंट्रोल रूम टिहरी, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल के साथ विभिन्न थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान लैंडस्लाइड, बादल फटना, नदी में डूबना/बहना, पुल क्षतिग्रस्त होना जैसी संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

🔹 मॉक ड्रिल के प्रमुख बिंदु:

• थाना छाम: NH-34 पर ग्राम स्यासू के पास भूस्खलन की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से CHC छाम भेजा गया।

• थाना देवप्रयाग: तोताघाटी क्षेत्र में वाहन पर पत्थर गिरने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर CHC देवप्रयाग भेजा गया।

• थाना चम्बा: ग्राम आराकोट में भारी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में 11 घायलों को सुरक्षित निकालकर CHC चम्बा भेजा गया तथा 03 मृत पशुओं को मलबे से बाहर निकालकर राहत कार्य किया गया।

• थाना मुनि की रेती: DDMA से सूचना प्राप्त होते ही जल पुलिस द्वारा विभिन्न घाटों पर पहुंचकर आमजन को अलर्ट करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया ड्रिल की गई।

• कोतवाली कीर्तिनगर: नए पुल पर जाम की स्थिति में पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग (बिल्वकेदार–लक्षमोली होते हुए NH-07) से यातायात को सुचारु कर ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

इस मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं आपदा प्रबंधन क्षमता का उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया गया, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *