ऑपरेशन प्रहार के तहत चरस तस्करी में सहयोग करने वाली महिला अभियुक्ता व एक वारंटी गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस टीम द्वारा चरस तस्करी प्रकरण में सहयोग करने वाली वांछित अभियुक्ता गौरी कुमारी पुत्री पदम कुमार, निवासी लोहारखेत, कपकोट जनपद बागेश्वर, उम्र 35 वर्ष को कपकोट (बागेश्वर) से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध थाना मुनि की रेती में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 22/26 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में विधिक कार्यवाही की जा रही है । साथ ही, थाना कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा NBW वारंटी अभियुक्त नरेंद्र सिंह तोपवाल पुत्र स्व0 बलवीर सिंह, निवासी ग्राम नवागार, सर्जुला, ज्ञानसु, टिहरी गढ़वाल को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *