टिहरी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना केम्प्टी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वहां पर मौजूद छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया | छात्र-छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व नशे से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गई । जानकारी देते हुये उक्त सभी अपराधो के संबंध में अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरुक करने हेतु बताया गया । जागरूकता अभियान में करीब 200-250 छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण मौजूद रहे। इस जनजाग रुकता अभियान में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री परिपूर्णानंद , तथा उप प्रधानाचार्य श्री अनिल सिंह व 17 अध्यापक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *