SSP श्वेता चौबे की सख्ती का असर ऑपरेशन प्रहार के तहत घनसाली पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर सघन चेकिंग की जा रही है । ऑपेरशन प्रहार के तहत थाना घनसाली पुलिस द्वारा सक्रिय कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । दिनांक 08 अप्रैल 2026 को थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग/गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान संजय पुत्र बम बहादुर, निवासी ग्राम बांगसेरा, सांकरी पट्टी भिलंगना, तहसील व थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल (नेपाली मूल) के रूप में हुई । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस की अपील:
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*नोट-जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस अवैध नशे के विरुद्ध अपने अभियान को आगे भी इसी प्रकार सख्ती के साथ जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *