टिहरी | आगामी चारधाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऑटो, टैम्पो एवं मैक्स संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र में टैम्पो, ऑटो एवं मैक्स संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:
●सभी ऑटो एवं मैक्स यूनियन वन-वे प्लान के अनुसार अपने वाहनों का संचालन करेंगे।
●राम झूला पार्किंग तक केवल वही ऑटो/विक्रम आएंगे, जिन्हें पुलिस द्वारा निर्धारित पास जारी किए जाएंगे।
●तपोवन यूनियन के वाहन PWD से ब्रह्मानंद मोड़ बाईपास होते हुए संचालित होंगे, इन्हें भी निर्धारित पास दिए जाएंगे।
●नीलकंठ महादेव जाने वाले मैक्स वाहन लक्ष्मण झूला तिराहे पर पार्किंग नहीं करेंगे, बल्कि टाइगर पार्किंग में निर्धारित स्लॉट से ही संचालन करेंगे।
●मधुबन तिहारी से संचालित मैक्स में से केवल 02 वाहन वहीं पार्क होंगे, शेष वाहन जानकी सेतु पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
उपरोक्त गोष्ठी में मुनि की रेती क्षेत्र के मैक्स यूनियन , ऑटो विक्रम यूनियन के पदाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान, यातायात निरीक्षक नदीम अतहर, उपस्थित रहे।












Leave a Reply