टिहरी | पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार तथा जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्वेता चौबे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों आदि के चेकिंग किए जाने के आदेश निर्देश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश और निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व थाना स्तर पर गठन किया गया तथा सभी चौकी प्रभारी गणों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। चेकिंग अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा रात्रि 2350 बजे गुलर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से अवैध रूप से ले जाए जा रही *चंडीगढ़ मार्क की 60 पेटियां* बरामद हुई। पेटियों को चेक करने परअवैध 30 पेटी Discount premimun whisky तथा 30 पेटी Rajdhani whisky* बरामद हुई।उपरोक्त वाहन का चालक *सोनू पुत्र नरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर भनेडा बिजनौर (उम्र 22 वर्ष) तथा अन्य अभि0 निपेंद्र पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम मेमन पोस्ट ऑफिस बनेड़ा किरतपुर जिला बिजनौर उम्र 22 वर्ष* वाहन में सवार था। अभियुक्त गणों से पूछताछ करने पर यह शराब शिवालिक नगर हरिद्वार से किसी व्यक्ति के माध्यम से श्रीनगर को ले जा रहे थे। अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
*बरामदगी का विवरण*
1- 60 पेटी (30 पेटी Discount premimun whisky) तथा (30 पेटी Rajdhani whisky) अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्क करीब ₹50000/- से अधिक
2- बोलेरा पिक संख्या UP 11BT-5027
*नाम पता अभियुक्त*
1-सोनू पुत्र नरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर भनेडा बिजनौर (उम्र 22 वर्ष)
2-अभि0 निपेंद्र पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम मेमन पो0 भनेड़ा,किरतपुर जिला बिजनौर (उम्र 22 वर्ष)
*आपराधिक इतिहास अभि0 सोनू*
मु0अ0स0-270/2025 धारा 60(1) पंजाब अधिनियम थाना पंचकूला सेक्टर 5













Leave a Reply