टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के अनुपालन में अमित सिन्हा (अपर पुलिस महानिदेशक) विशेष प्रमुख सचिव, खेल व युवा कल्याण द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की कोतवाली नयी टिहरी को गोद लिया था । इसी क्रम में अमित सिन्हा महोदय द्वारा आज कोतवाली टिहरी क्षेत्र अंतर्गत चौकी कोटीकालोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य चौकी स्तर पर पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से आधुनिक एवं उत्तरदायी पुलिसिंग को बढ़ावा देना है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, क्षेत्राधिकारी टिहरी चन्द्र मोहन सिंह तथा प्रभारी निरीक्षकश्री एश्वर्या पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान चौकी कोटीकालोनी के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, तकनीकी उन्नयन एवं आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, चौकी को जनहितैषी, सुगम एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इस पहल के माध्यम से जनपद की पुलिस चौकियों को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें ।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के अनुपालन में अमित सिन्हा (अपर पुलिस महानिदेशक) विशेष प्रमुख सचिव, खेल व युवा कल्याण द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की कोतवाली नयी टिहरी को गोद लिया था ।













Leave a Reply