500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

टिहरी | मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की देव भूमि ड्रग्स फ्री वर्ष 2025 की पहल को साकार करते आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ व CIU टिहरी की संयुक्त टीम का गठन किया गया । किये गये प्रयास/ चैकिंग के दौरान अभियुक्त पुष्कर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी-ग्राम-दरमोली पो0ओ0-तया तहसील-भकियासैण थाना-भतरोजखान जिला-अल्मोड़ा हाल निवास- पहाड़ी बाजार कनखल, हरिद्वार उम्र-34 वर्ष को मोटर साईकिल होण्डा साईन UK08 AW-9644 पर 500 ग्राम अवैध चरस की तस्करी/ परिवहन करते हुये चौकी धनोल्टी क्षेत्रांतर्गत गिरफ्तार किया गया | जिसके सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 36/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्त से बरामद अवैध चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक लाख रुपये है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त :-
पुष्कर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी-ग्राम-दरमोली पो0ओ0-बया तहसील-भकियासैण थाना भतरोजखान जिला-अल्मोड़ा हाल निवास- पहाड़ी बाजार कनखल हरिद्वार उम्र-34 वर्ष

बरामदगी विवरण :-
(1) 500 ग्राम चरस (2) मोटर साईकिल होण्डा साईन UK08 AW-964

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *