टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी चौरास क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान बड़ियार गढ़ रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई। संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में थाना कीर्तिनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उसे विधिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अभियुक्त का विवरण:-
अजय गैरोला पुत्र ज्ञानानन्द गैरोला
निवासी – ग्राम सेरा बरधार, थाना रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग
उम्र – 32 वर्ष
बरामद माल:
12 बोतल एवं 08 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (Soulmate Blue Whisky)
एक स्कूटी (शराब तस्करी में प्रयुक्त)
टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके ।
















Leave a Reply