टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को पंजाब से सकुशल बरामद किया गया |

टिहरी | शिकायतकर्ता के लिखित प्रार्थना पत्र उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष का घर से बिना बताये कहीं चले जाना व अब तक वापस न आने के आधार पर थाना घनसाली पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । उक्त गुमशुदा बालिका के मोबाईल नम्बर की सीडीआर चैक की गयी तो उक्त नम्बर की लोकेशन मोगा पंजाब की प्राप्त हुई । उक्त अभियोग के सफल निस्तारण तथा गुमशुदा बालिका की बरामदगी हेतु थाना स्थानीय पर पुलिस टीम का गठन कर प्राप्त लोकेशन में रवाना किया गया । गुमशुदा बालिका को मोगा पंजाब से सकुशल बरामद किया गया, तथा अभियुक्त युद्धवीर सिंह पुत्र कुलविन्दर सिंह निवासी म0नं0 935 चन्दरनगर मोगा नियर बाहरला बाईपास थाना सिटी-1 जनपद पंजाब को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय द्वारा अभियुक्त युद्धवीर सिंह का न्यायिक रिमाण्ड स्वीकृत कर अभियुक्त को जिला कारागार नई टिहरी में दाखिल किया गया । अभियक्त के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम में कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्तः- युद्धवीर सिंह पुत्र श्री कुलविन्दर सिंह निवासी म0नं0 935 चन्दरनगर मोगा नियर बाहरला बाईपास थाना सिटी-1 जनपद पंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *