टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणाधीन नवनियुक्त 60 रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके साथ संवाद स्थापित किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से उनकी प्रशिक्षण संबंधी प्रगति, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरक्षियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि पुलिस बल के लिए आधारशिला होती है, अतः इसे पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं लगन के साथ पूर्ण किया जाना चाहिए । निरीक्षण के दौरान अग्रवाल द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने आवास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सूक्ष्मता से जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उपस्थित समस्त प्रशिक्षण स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सक्षम बनाने हेतु उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे भविष्य में पुलिस विभाग की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतर सकें । निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन चंबा में संचालित निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि पुलिस कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें । इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, अपर उपनिरीक्षक/लाइन मेजर रतन सिंह, स्टोर मोहर्रिर एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा में किया गया संबोधित साथ ही भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण ।















Leave a Reply