टिहरी | क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा द्वारा थाना हिंडोलाखाल का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, सीसीटीएनएस कक्ष एवं बैरक आदि का गहन निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान लखेड़ा द्वारा निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया—
🔹 थाना अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
🔹 लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं अपराधों की प्रगति की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 मालखाना में जमा माल की विधिवत प्रविष्टि एवं रख-रखाव की जांच की गई।
🔹 शस्त्रों की साफ-सफाई एवं रखरखाव का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन की स्थिति का अवलोकन किया गया।
🔹 कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता के साथ विनम्र व्यवहार रखें, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित निस्तारण करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नशा उन्मूलन के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के उपरांत महेश लखेड़ा द्वारा थाना हिंडोलाखाल की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया गया तथा टीम को और अधिक बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।















Leave a Reply