आगामी चार धाम यात्रा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु मुनि की रेती क्षेत्र में हटाए गए अतिक्रमण |

टिहरी | आगामी चार धाम यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी, नरेन्द्र नगर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया | अभियान के दौरान नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से तपोवन क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ठेली, फड़ एवं फेरी लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया । अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई ।

टिहरी पुलिस की अपील:
सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *