टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चौकी जाजल में थाना दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर, चौकी प्रभारी जाजल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी गईं । जनसुनवाई के दौरान पुलिस से संबंधित कोई विशेष शिकायत प्राप्त नहीं हुई। हालांकि स्थानीय नागरिकों द्वारा निम्न समस्याएं अवगत कराई गईं—
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान-स्थान पर मलवा जमा होने से यातायात प्रभावित होना
खाड़ी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का अभाव
उक्त समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया । इस दौरान उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया गया कि थाना दिवस का आयोजन प्रत्येक माह नियमित रूप से किया जाएगा, जिसमें वे अपनी समस्याएं निसंकोच प्रस्तुत कर सकते हैं और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा | साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के प्रति जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सभी से अपील की गई कि वे स्वयं, अपने बच्चों एवं आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने हेतु जागरूक करें ।















Leave a Reply