अंतरराज्यीय गिरोह के साइबर ठग को साइबर पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार |

टिहरी | थाना मुनिकीरेती पर वादी रविन्द्र सिंह के साथ 15 लाख रूपये की धोखा धड़ी के सम्बन्ध में 113/2024 धारा 318(4), 61 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा साइबर अपराधों के अनावरण के लिए जनपद पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में मामले की गम्भीरता को देखते हुऐ उक्त मुकदमें की विवेचना जनपद के साइवर सैल को हस्तांतरित की गयी थी । उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान एक्सिस बैंक का एक खाता प्रकाश में आया था इस खाते का खाता धारक गुजरात निवासी संजय भाई सवालिया निकला, साथ ही एक मोबाइल नम्बर भी प्रकाश में आया जिसकी लोकेशन दुधाला गुजरात में मिली थी । जनपद टिहरी की साइवर टीम को गुजरात के लिये रवाना किया गया था उक्त व्यक्ति को उसके घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर समय 11.15 गिरफतार किया गया था । अभियुक्त संजय सवालिया ने विवेचना में कोई सहयोग नहीं किया था जिस पर पुलिस टीम उसे स्थाई थाना पालीताना ग्रामीण लेकर आयी थी जहाँ पर हमारी साइवर पुलिस ने पूछताछ की थी पुलिस की पूछताछ में एक अन्य अभियुक्त कार्तिक भी प्रकाश में आया है। अभियुक्त संजय द्वारा एक्सिस बैंक का एटीएम, चैक बुक, नैट बैकिंक के यूजर नेम व पासवर्ड कार्तिक को देने की बात स्वीकारी है। अभियुक्त संजय का गुजरात से ही ट्राजिट रिमाण्ड लेकर जनपद टिहरी लाया जा रहा है ।

बरामदगी
– 1. एक मोबाइल फोन मय तीन सिम

2. एक पेन कार्ड

3. कोटेक बैंक डेबिट कार्ड 5. एक डी एल

4. एक आधार कार्ड मुकदमे से सम्बन्धित।
.
. नाम पता अभियुक्त
संजय सवालिया पुत्र हिम्मत भाई
निवासी ग्राम दूधना थाना पालीताणा जिला भावनगर गुजरात।उम्र 28 वर्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *