ईद के अवसर पर टिहरी पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम |

टिहरी | पवित्र ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। जनपद के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में श्रद्धालुओं द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई । इस अवसर पर टिहरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जनपद के समस्त संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी ।

🔷 पुलिस प्रशासन की अपील—
टिहरी पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

टिहरी पुलिस जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

“आपकी सुरक्षा—हमारी प्राथमिकता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *