जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है ।

टिहरी | थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान आमजन को साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें । साथ ही ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता हेतु डायल 112 का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। थाना क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के महत्व को समझाते हुए सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास रह रहे संदिग्ध/अपरिचित व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं । घनसाली पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि जनसहभागिता एवं सतर्कता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा सहयोग का आश्वासन दिया । टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *