देर रात बारिश के बीच कीर्तिनगर पुलिस का सराहनीय रेस्क्यू दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सकुशल निकालकर बचाई जान |

टिहरी | डायल 112 के माध्यम से थाना कीर्तिनगर को सूचना प्राप्त हुई कि लछमोली क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस् हो गया है तथा वाहन चालक अंदर फंसा हुआ है ।

🔹 सूचना प्राप्त होते ही थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई तथा भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बीच घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
🔹 पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा मौके पर ही प्राथमिक उपचार (First Aid) दिया गया।
🔹 पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोत सिंह कोली पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम चाका डोभ थाना हिन्दोलाखाल, उम्र 51 वर्ष बताया, जो मारुति ईको वाहन संख्या UK07TB5392 चला रहा था।
🔹 चालक द्वारा बताया गया कि वाहन चलाते समय हल्की नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
🔹 दुर्घटना के बाद वाहन सड़क से नीचे फंस गया था, जिसे स्थानीय स्तर पर JCB मशीन मंगवाकर पुलिस टीम की निगरानी में सुरक्षित सड़क पर निकाला गया।
🔹 देर रात बारिश के बीच चलाए गए इस सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।
🔹 रेस्क्यू के बाद चालक द्वारा कीर्तिनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *