कैम्पटी पुलिस द्वारा फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कैम्पटी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई ।

📌 अभियान के दौरान न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र की तामील में वांछित/फरार वारंटी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
📌 थाना कैम्पटी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम चौलाशाहबुद्ददीन, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर कोतवाली कैम्पटी लाया गया।
📌 गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👤 गिरफ्तार वारंटी का विवरण
🔹 मौ० फैजान अली
🔹 पुत्र – मुनफैत अली
🔹 निवासी – ग्राम चौलाशाहबुद्ददीन, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
🔹 उम्र – 34 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *