वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में चलाए जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान की स्थिति धरातल पर जाकर किया आंकलन। शत प्रतिशत सत्यापन किए जाने को लेकर चंबा पुलिस के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में चलाए जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान की स्थिति धरातल पर जाकर किया आंकलन। शत प्रतिशत सत्यापन किए जाने को लेकर चंबा पुलिस के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश ।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा रानीचौरी चम्बा में अपने मातहतों के साथ स्वयं जाकर लगाया गया सत्यापन कैम्प*

*आम जनता से संवाद कर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किए जाने को लेकर किया गया जागरूक।*

*एसएसपी टिहरी का स्पष्ट संदेश सत्यापन प्रक्रिया में ढिलाई बरतने पर थाना प्रभारी के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई।*

पूरे प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत आपराधिक छवि के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने एवं उनके डाटा संरक्षित किए जाने का कार्य बृहद स्तर पर किया जा रहा है।

जिसके अनुक्रम में आज जनपद टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा पूरे जनपद में जोर शोर से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक पूरे जनपद में लगभग 4000 से ऊपर के बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन फॉर्म प्राप्त किए गए है एवं अन्य लोगों के भी सत्यापन प्रक्रिया जारी है। इसके मध्य नजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा स्वयं अपने मातहतों के साथ थाना चंबा क्षेत्र के रानीचौंरी में सत्यापन कैम्प लगाया गया। साथ ही साथ थाना स्तर पर की जा रही सत्यापन की कार्यवाही का धरातल स्तर पर आकलन किया गया । इस सत्यापन कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा *स्थानीय जनता से अपील की गई कि वह अपने किरायेदारों एवं अपने यहां काम करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का सत्यापन कराएं साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखें और किसी प्रकार से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति यदि उन्हें लगता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी* उनकी द्वारा यह भी अवगत कराया गया की सभी होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, व्यवसायिक संस्थान में कार्य करने वाले कामगार एवं मजदूरों का भी तत्काल सत्यापन सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने की दशा में संबंधित संस्थान एवं मकान मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी । उपरोक्त अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने मातहतों को निर्देशित किया की मौके पर *घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बाहरी व्यक्ति के आधार कार्ड की जांच आधार एप से करते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उनके द्वारा जो मोबाइल नंबर का प्रयोग किया जा रहा है वह उनके आधार कार्ड नंबर से लिंक हो। जिससे कि यह निश्चय किया जा सके यह व्यक्ति वही है जिसका आधार कार्ड है*। किसी दशा में संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर उसके विरुद्ध तत्काल कानूनी करवाई की जाए। नेपाली नागरिकों से उनके नेपाली नागरिकता का पहचान पत्र भी अवश्य लेकर सत्यापन कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए ।

*साथ ही साथ जनपद के सभी थाना प्रभारीयों को उनके द्वारा यह संदेश दिया गया यदि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई किसी थाना प्रभारी द्वारा बरती जाती हे तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, क्षेत्राधिकारी चंबा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा में फोर्स के उपस्थित रहे।
टिहरी पुलिस – आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *