टिहरी | पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा संचालित विशेष सत्यापन अभियान “ऑपरेशन क्रैक डाउन इन वेरिफिकेशन ड्राइव” के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में थाना मुनि की रेती क्षेत्र में विदेशी नागरिकों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान तपोवन क्षेत्र स्थित निम्न स्थानों पर निवासरत विदेशी नागरिकों एवं ओसीआई (OCI) नागरिकों का सत्यापन किया गया —
डेक्कन वैली वेनेशिया योगशाला
डेक्कन वैली फेज-2 गंगा वाटिका
फेज-1 गंगा वाटिका
फेज-2 गंगा रिट्रीट
सत्यापन के दौरान कुल 80 विदेशी/OCI नागरिकों के वीजा एवं पासपोर्ट का परीक्षण किया गया, जो सभी सही एवं वैध पाए गए । अभियान के दौरान कुल 08 OCI नागरिक चिन्हित किए गए, जिन्हें नियमानुसार Form-C भरने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत विदेशी नागरिकों के सत्यापन हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।













Leave a Reply