टिहरी | जिला एवं सत्र न्यायालय, टिहरी गढ़वाल को प्राप्त एक धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । एसएसपी के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया ।
सम्पूर्ण कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरा बनाकर चेक किया गया।
प्रवेश/निकास मार्गों पर विशेष निगरानी लगाई गई।
बम निरोधक/सुरक्षा दृष्टि से हर कोने की गहन जांच की गई।
गहन जांच के उपरांत कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई, जिससे स्थिति पूर्णतः सामान्य पाई गई तथा आमजन व अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया।
एसएसपी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को न्यायालय परिसर की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा नियमित चैकिंग एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
कड़ी कार्यवाही:
माहौल खराब करने के उद्देश्य से धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु साइबर माध्यमों से जांच की जा रही है।
टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। आपकी सतर्कता ही हमारी सुरक्षा है।













Leave a Reply