10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी  | जनपद टिहरी पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए हुए है, इसी क्रम में आयुष अग्रवाल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी में नियुक्त हे0कानि0 116 ना0पु0 रवि चौहान द्वारा मय हमराहियान कानि0 156 ना0पु0 शुभम के दौराने क्षेत्र भ्रमण कैम्पटी बाजार से 400 मीटर आगे बड़ा खाला मोड़ पर से अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र मतिउल्ला निवासी ग्राम चाफा पो0 मिर्जापुर बाजार थाना खोरारबार जनपद गोरखपुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को एक प्लास्टिक की केन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 29/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनिमय बनाम अलाउद्दीन पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –

अलाउद्दीन पुत्र मतिउल्ला निवासी ग्राम चाफा पो0 मिर्जापुर बाजार थाना खोरारबार जनपद गोरखपुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

बरामदा माल का विवरण- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *