मुनिकीरेती | उत्तराखंड राज्य में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस व एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (STF) द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया । भद्रकाली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.200 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसे स्कूटी से तस्करी कर ले जाया जा रहा था ।
गिरफ्तार अभियुक्त
किशन नौटियाल पुत्र धर्म प्रसाद नौटियाल
निवासी – ग्राम जोंक, लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल (उम्र 28 वर्ष)
विमल भट्ट पुत्र गोकुल आनंद भट्ट
निवासी – ग्राम चौक, लक्ष्मण झूला, पौड़ी गढ़वाल (उम्र 21 वर्ष)
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उक्त चरस बागेश्वर से लेकर आए थे। पूछताछ में अन्य ड्रग्स पैडलरों की जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
इस संबंध में थाना मुनि की रेती पर
मु0अ0सं0 22/2026, धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
1.200 किलोग्राम अवैध चरस
स्कूटी संख्या – UK07BL8298
टिहरी गढ़वाल पुलिस की अपील
नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
डायल 112 | उत्तराखंड पुलिस
टिहरी गढ़वाल पुलिस – नशे के विरुद्ध सख्त, समाज के साथ















Leave a Reply