मादक पदार्थों की तस्करी पर कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस का कड़ा प्रहार 900 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अंतरराज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार |

नरेंद्रनगर | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली नरेंद्रनगर की पुलिस चौकी आगराखाल की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु

पुलिस चौकी आगराखाल क्षेत्र में
संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान वाहन संख्या HR-06-BD-3895 (टाटा पंच कार)
को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान

वाहन चालक के कब्जे से 900 ग्राम अवैध चरस
बरामद की गई।

अभियुक्त का विवरण
नाम : अनिल
पिता का नाम : हरि सिंह
निवासी : हरिग्राम, पानीपत (हरियाणा)

कानूनी कार्यवाही
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 07/2026
NDPS Act की धारा 08/20/60
के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर
गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि
मादक पदार्थ कहाँ से लाया गया था
एवं इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त अनिल के विरुद्ध पूर्व में —
थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी में NDPS Act
जनपद पानीपत (हरियाणा) में POCSO Act
के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

इस संबंध में अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

नरेंद्रनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश
“नशे के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *