टिहरी | आगामी नव वर्ष को देखते हुए जनपद टिहरी पुलिस ने चेकिंग और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है । आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में जनपद टिहरी के थाना चंबा एवं थाना थत्यूड़ द्वारा होटलों की चैंकिंग, व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया । चंबा पुलिस द्वारा आगामी क्रिसमस एवं नए वर्ष के पूर्व संध्या पर कानाताल, जड़ीपानी मसूरी रोड स्थित होटल, रिजॉर्ट्स एवं कैंप में नियुक्त स्टाफ कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन आदि की कार्यवाही की गई | Ssp महोदय द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने थाना क्षेत्र में सजग दृष्टि बनाये रखे साथ ही रात्रि में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के लिए अलाव इत्यादि की भी व्यवस्था करें एवं स्वयं मौके पर जाकर पुलिस बल का मनोबल उच्च रखे। एवं जनता के साथ शिष्ट आचरण रखे ।
नव वर्ष को देखते हुए जनपद टिहरी पुलिस ने चलाया सत्यापन और चेकिंग अभियान ।
















Leave a Reply