टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक उत्तराखण्ड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में आज यातायात पुलिस द्वारा मॉर्डन स्कूल, ढालवाला (मुनिकीरेती) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में 150 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को यातायात संकेत/चिन्ह, ट्रैफिक आई-ऐप तथा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त मुनिकीरेती क्षेत्र में लगभग 100 वाहन चालकों को बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं रिफ्लेक्टर के प्रयोग संबंधी नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा पम्पलेट वितरित किए गए । सड़क केवल रास्ता नहीं, जिंदगी का भरोसा होती है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना बन सकती है, जबकि नियमों का पालन आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखता है। आइए, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, सुरक्षित चलें और सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं ।
मित्रता | सेवा | सुरक्षा
















Leave a Reply