थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा खोए हुए व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया |

टिहरी | थाना देवप्रयाग पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनके पति संजू पुत्र सते सिंह, निवासी ग्राम धरुण, थाना हिंडोलखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, देहरादून से उपचार कराकर घर लौटते समय लापता हो गए हैं । सूचना देने वाली महिला ने बताया कि उनके पति को आंखों से स्पष्ट दिखाई नहीं देता है तथा फोन पर उन्होंने बताया कि वे देवप्रयाग के किसी जंगल में फंसे हुए हैं, इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया ।

सचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए:
सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई

फुटेज के आधार पर संभावित लोकेशन चिन्हित की गई

रात्रि के समय भागीरथी पुल के आसपास जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया गया

कांस्टेबल विवेक भट्ट एवं होमगार्ड संदीप बडोनी द्वारा अथक प्रयास करते हुए लापता व्यक्ति को भागीरथी पुल के नीचे जंगल से सकुशल बरामद किया गया।

बरामद व्यक्ति आंखों से कम दिखाई देने के कारण फिसलकर पहाड़ी से नीचे गिर गए थे, समय रहते तलाश न होने पर कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।

व्यक्ति की तबीयत ठीक न होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाकर उपचार कराया गया एवं तत्पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय कार्य हेतु परिजनों द्वारा थाना देवप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्रवासियों द्वारा भी पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण – देवप्रयाग पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *