टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के कुशल निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोङधार तिराहे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
अभियुक्त का विवरण
➡️ रामपाल पुत्र संतलाल
➡️ उम्र – 41 वर्ष
➡️ निवासी – छडियारा, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल
टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कानून का पालन करें — नशे से दूर रहें
















Leave a Reply