टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई है । थाना कैम्पटी के अ0उ0नि0 शेर सिंह चौहान एवं CCTNS कर्मचारी म0कानि0 128 ना0पु0 शीतल द्वारा CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए तथा C.I.U टीम, टिहरी गढ़वाल के सहयोग से एक गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया | बरामद मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया गया । उल्लेखनीय है कि बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹25,000/- है। अपना गुम मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी एवं उन्होंने कैम्पटी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
📱 बरामद मोबाइल फोन का विवरण
➡️ राकेश कुमार पुत्र श्री महिपाल सिंह
➡️ निवासी – ग्राम टिकरी, पट्टी लालूर
➡️ थाना – कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल
➡️ मोबाइल – VIVO V29
➡️ अनुमानित कीमत – ₹25,000/-
कैम्पटी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि गुम हुए मोबाइल की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उत्तराखंड पुलिस
मित्रता | सेवा | सुरक्षा
















Leave a Reply