टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक उत्तराखण्ड एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में “36वां सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा मुनिकी रेती क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कमर्शियल एवं निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, जिसमें कुल 100 वाहनों को रिफ्लेक्टिव टेप से सुरक्षित किया गया । वाहन चालकों को सर्दियों के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में घने कोहरे (धुंध) के कारण सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संभावना के दृष्टिगत रिफ्लेक्टिव टेप के उपयोग, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में आमजन की सहभागिता के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त मुनिकी रेती क्षेत्र में बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया । जनपद टिहरी गढ़वाल यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे ।
सुरक्षित रहें – नियमों का पालन करें
सड़क सुरक्षा में सहयोग करें
















Leave a Reply