टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत दिनांक 26.01.2026 से 31.03.2026 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत डडुआ क्षेत्र में महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान व0उ0नि0 कुंवर राम आर्य द्वारा महिलाओं को साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई तथा *महिला उप निरीक्षक सुषमा रावत* द्वारा महिला अपराधों, उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के विषय में जागरूक किया गया । साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी गई | कार्यक्रम में लगभग 25–30 महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही । पुलिस द्वारा अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।
सजग महिलाएं – सुरक्षित समाज
















Leave a Reply