टिहरी | उत्तराखंड राज्य में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद में सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में कोतवाली मुनि की रेती कोतवाली नरेंद्र नगर एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टिहरी के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी की गई है |
1. थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत ढालवाला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त साधु उर्फ सुनील को 843 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद चरस के संबंध में थाना मुनि की रेती पर
मु.अ.सं. 13/2026
धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया
अभियुक्त का नाम व पता
नाम – साधु उर्फ सुनील
पिता – स्वर्गीय महा सिंह
निवासी – देशराज कॉलोनी, पानीपत (हरियाणा)
उम्र – 29 वर्ष
बरामदगी का विवरण
843 ग्राम चरस (कीमत लगभग ₹1.70 लाख)
एक मोबाइल फोन
₹4000/- नगद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु.अ.सं. 38/2024 | धारा 8/20 NDPS Act | थाना लंबगांव, टिहरी
मु.अ.सं. 04/2020 | धारा 506, 120-B | थाना तहसील कैंप, हरियाणा
मु.अ.सं. 13/2026 | धारा 8/20 NDPS Act | थाना मुनि की रेती, टिहरी
2. चौकी जाजल बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति खाड़ी की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास मौजूद बैग से
498 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/- आँकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम – अंसार उर्फ भूरा
पिता – शमीम
निवासी – देवी मंदिर रोड, न्यू रमेश नगर, पानीपत (हरियाणा)
उम्र – 27 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नरेन्द्र नगर में
मु.अ.सं. 05/2026
धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
498 ग्राम अवैध चरस
दोनों अभियुक्तो को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दोनोंको जिला कारागार टिहरी दाखिल किया गया।
टिहरी पुलिस नशा मुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध
आमजन से अपील है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
















Leave a Reply