120 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बेचते 02 अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घनसाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । चौकी चमियाला पर तैनात उ0नि0 रविन्द्र डोभाल मय पुलिस टीम द्वारा चमियाला रोड ढुंगमंधार जाने वाले रास्ते पर 100 मीटर आगे एक रेस्टोरेंट से अवैध अंग्रेजी शराब (56 पव्वे) सोलमेट ब्लू के मौके से बरामद किए गए । पुलिस ने मौके से अभियुक्त रतन सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी चमोलगाँव थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया । इस संबंध में थाना घनसाली पर मु0अ0सं0 03/2026, धारा 60(1)आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । तथा उ0नि0अनिल भट्ट मय पुलिस टीम द्वारा पूजारगाँव अभियुक्त के चिकन शॉप से 64 पव्वे अवध अंग्रेजी शराब बरामद की गई | मौके से अभियुक्त लक्ष्मीचंद पुत्रश्री मूसा निवासी गवाना तल्ला पट्टी भिलंग थाना घनसाली को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना घनसाली पर मुकदमा अपराध संख्या-04/2026 धारा (1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है |

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त* –
1-रमेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह उम्र 47 वर्ष ग्राम चमोलगाँव पट्टी कैमर तहसील बालगंगा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल
2- लक्ष्मी चंद पुत्र मूसा निवासी ग्राम गवाना तल्ला पट्टी भिलंग घनसाली उम्र48 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *