अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 पेटी शराब बरामद |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी कीर्तिनगर के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ/शराब की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई । अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

नाम : विक्रम सिंह पुत्र इंद्र सिंह
निवासी : ग्राम व पोस्ट आमणी थाना हिंडोलखाल ।

*बरामदगी का विवरण*

02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

*अभियोग/धारा*

अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

**गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*

1. अपर उप निरीक्षक शशिकांत
2. का 185 मुकेश रावत

*कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *