फायर सर्विस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून के आदेश अनुक्रम में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण/ऑडिट किया गया ।

टिहरी | फायर सर्विस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून के आदेश अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में संजीवा कुमार मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा Vital Installation का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण के दृष्टिकोण से “भिलंगना हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट” घुत्तू एवं “स्वस्ति हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट”* जनपद टिहरी गढ़वाल का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण/ऑडिट किया गया ।

➡️ संस्थानों में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा, फायर हाइड्रेंट नेटवर्क की आवश्यकता/संभावित स्थलों पर विचार-विमर्श एवं कार्यरत कर्मचारियों की तत्परता की जाँच की गई।
➡️ संस्थानों में उपलब्ध सभी कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की विधि तथा आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले त्वरित सुरक्षात्मक कदमों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ संस्थानों के प्रबंधक को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सदैव कार्यशील रखने हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *