कोतवाली घनसाली में ग्राम चौकीदारों को बेस्ट पुलिसिंग हेतु ब्रीफ किया गया ।

टिहरी | कोतवाली घनसाली पर नियुक्त चौकीदार गण को कोतवाली घनसाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधि व गांव में आने जाने वाले बाहरी व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन किए जाने हेतु सर्व संबंधित को आवश्यक रूप से जानकारी देने हेतु बताया गया । साथ ही ग्राम क्षेत्र में रहने वाले शस्त्र लाइसेंसदारान के सत्यापन किए जाने व उच्चाधिकारी गण के द्वारा जारी निर्देशों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए ग्राम समाज से समन्वय स्थापित कर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जाटव
कोतवाली घनसाली*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *