टिहरी | सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा NH 07 नया पुल कीर्तिनगर एवं मलेथा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन, स्थानीय व्यापारी एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन से होने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया । कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके । यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्य को सार्थक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
36वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply