टिहरी | थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में थाना क्षेत्र के माउंट वैली कंपनी, गूलर में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें उ0नि0 अशोक रावत का० नरेश तोमर, म०का० प्रियांशी द्वारा निम्न अपराधो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया ।
1-नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व उसके अवैध परिवहन व रोकथाम
2-यातायात सुरक्षा सप्ताह, यातायात नियमो व नये प्रावधान।
3- साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्टिंग।
4- महिला सम्बन्धी अपराध व पोक्सो एक्ट।
5-गौरा शक्ति एप ,112 हैल्पलाइन नंबर।
6- नये आपराधिक कानून।
उक्त कार्यक्रम में कंपनी 70 के कर्मचारी गण व प्रबंधन टीम के द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया गया।
















Leave a Reply