क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर द्वारा किया गया थाना मुनि की रेती का का अर्धवार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर द्वारा थाना मुनि की रेती का अर्द्वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी को सम्मान देने के उपरांत द्वारा थाना हाजा के अस्लाहों एवं आपदा सम्बन्धी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा अस्लाहों एवं आपदा उपकरणों के सम्बन्ध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी व तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना कार्यालय/परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष/महिला एवं शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया व थाना हाजा के रजिस्टरों के रख-रखाव का निरीक्षण कर थाना हाजा पर उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया व थाने पर मौजूद समस्त विवेचकों का OR लिया गया ।

क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना पर समस्त अस्लाह, आपदा उपकरणों एवं अन्य सरकारी सम्पत्ति, यातायात कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये उपकरणों, दंगारोधी उपकरणों का जी0पी0 लिस्ट से मिलान कर भौतिक निरीक्षण किया गया एवं रख-रखाव को चैक कर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । तथा मौजूदा कर्म0गणों से असलाहों की हैण्डलिंग करवायी गयी ।

क्षेत्राधिकारी द्वारा मालखाना निरीक्षण किया गया । मालों का निस्तारण किए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना अभिलेखों का अवलोकन किया गया सभी रजिस्टर व रिकार्ड अध्यावधिक पाये गये हैं । तत्पश्चात थाना कार्यालय का निरीक्षण कर CCTNS पर नियुक्त कर्म0गणों से CCTNS के IIF फार्म व पोर्टलों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी व पोर्टल में रिपोर्ट समयावधि में अपलोड कर निस्तारण करने व अभियोग से सम्बन्धित IIF फार्म को समय से भरने की हिदायत दी गयी । सभी पोर्टलों का प्रतिदिन अवलोकन किए जाने तथा उनमें प्राप्त शिकायतों/सत्यापनों का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्टी में दिए गए आदेशों व निर्देशों का अनुपालन किए जाने हेतु आदेशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी गई व निस्तारण के लिए बताया गया । समस्त बीट कर्म0गणों को प्रतिदिन ई-बीटबुक लॉगिन कर डेटा अपडेट करने हेतु व ई-सम्मन आदि का समय से तामील करने हेतु आदेशित किया गया ।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी श्री प्रदीप चौहान, व0उ0नि0 योगेश चंद्र, पाण्डेय, समस्त चौकी प्रभारी गण एवं थाने पर मौजूद समस्त कर्म0गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *