गोवंश को क्रूरता पूर्वक परिवहन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने एक दबोचा आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधि० में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल |

झबरेडा | थाना झबरेडा पुलिस को 01 व्यक्ति द्वारा छोटे हाथी में गाय को क्रूरता पूर्वक परिवहन कर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान छोटा हाथी को रोककर चैक किया गया पशु लाचार हालत में मिला। पशु के शरीर में चोट के निशान भी मिले । चालक को हिरासत में लेकर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गोवंशीय पशु का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तत्पश्चात पशु को देखभाल हेतु गोशाला भेजा गया तथा वाहन को सीज किया गया | आरोपी व्यक्ति को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

नाम पता आरोपित-
जोनू पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम चोंदाहेदी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

बरामदगी-
1. छोटा हाथी नंबर UP11T8821
2. ⁠01 गोवंशीय पशु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *