कुल 10 ग्राम स्मैक बरामद अलग- अलग आरोपियों से 6 ग्राम व 4 ग्राम स्मैक अभियोग पंजीकृत अन्य विधिक कार्यवाई जारी |

कलियर | उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर को निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान धनौरी रोड के पास से पकडे गये जिनके कब्जे से 6 ग्राम अवैध स्मैक आरोपी परवेज उर्फ हाफिजी वह 4 ग्राम परवेज पुत्र यामीन से बरामद हुई । जिनके विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अभियुक्त पूर्व में भी अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है |

नाम पता आरोपी
1 परवेज पुत्र यामीन निवासी बुढाहेड़ी थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
2- परवेज उर्फ हाफिजी बाबा पुत्र नसीम निवासी वार्ड नंबर 1 पिरान कलियर हरिद्वार।

बरामदगी
परवेज उर्फ हबीजी से 4 ग्राम अवैध स्मैक।
अभियुक्त परवेज पुत्र यमन से 6 ग्राम अवैध स्मैक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *