टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रचलित 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी महोदय नई टिहरी के पर्यवेक्षण में शान्ति प्रसाद चमोली थानाध्यक्ष लम्बगांव के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को क्रमशः 255 ग्राम व 250 ग्राम कुल 505 ग्राम अवैध चरस के साथ चवर्गढ़ तिराह से गिरफ्तार किया गया । जिस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 38/ 2024 धारा 08/20 NDPS ACT पंजीकृत किया किया गया है ।
नाम पता अभियुक्त
1-साधु पुत्र महा सिंह निवासी मकान नंबर 1685 देशराज कॉलोनी खजूर नगर निकट कवर किराना स्टोर थाना तहसील कैंप जिला पानीपत हरियाणा
2-राकेश पुत्र कर्मवीर निवासी मोतीराम कॉलोनी नूरवाला थाना तहसील कैंप जिला पानीपत हरियाणा
बरामद माल
अभियुक्त साधु के कब्जे से 255 ग्राम अवैध चरस
अभियुक्त राकेश के कब्जे से 250 ग्राम अवैध चरस
कुल 505 ग्राम अवैध चरण
















Leave a Reply