थाना मुनि की रेती ने किया वारंटी को गिरफ्तार न्यायालय से जारी था कुर्की वारंट ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, महोदया के पर्यवेक्षण में वारंट की तामील हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वारंटी मनोज बिष्ट पुत्र अवतार सिंह बिष्ट निवासी ग्वालदम, चमोली हाल पता त्यागी रोड, धर्मपुर, देहरादून उम्र 40 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 975/22 धारा 138 एन आई एक्ट में isbt देहरादून से गिरफ्तार किया गया। वारंटी के विरुद्ध न्यायालय नरेंद्र नगर द्वारा कुर्की वारंट भी जारी किया गया था। वारण्टी को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

नाम पता वारण्टी:-
मनोज बिष्ट पुत्र अवतार सिंह बिष्ट निवासी ग्वालदम, चमोली हाल पता त्यागी रोड, धर्मपुर, देहरादून उम्र 40 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *