टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में इनामी अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली क्षेत्र में इनामी अपराधी और वारंटियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास जारी है जिस क्रम में न्यायालय नई टिहरी से जारी NBW अंतर्गत धारा 498A,323,504 ipc से संबंधित वारंटी /अभियुक्त आशीष दास को घनसाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी
आशीष दास पुत्र मदन लाल निवासी अखोड़ी पट्टी ग्यारहगांव थाना ओर तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल। हाल पता सिटी होम बिल्डिंग फ्लैट नो 12 शिवनेरी नगर कांटवा पुणे महाराष्ट
















Leave a Reply