संदेश को धरातल पर उतारते हुए लक्सर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ जिला पूर्णिया( बिहार) निवासी व्यक्ति को परिजनों से मिलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | पप्पू मंडल पुत्र स्व0 चमकलाल मंडल, उम्र 37 वर्ष,जिला-पूर्णिया (बिहार) अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों द्वारा थाना रघुवंश नगर जिला-पूर्णिया (बिहार) में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा व्यक्ति मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताया गया । लक्सर पुलिस द्वारा एक अनजान व्यक्ति को कोतवाली लक्सर क्षेत्र में घूमते हुए पाया गया। पूछताछ करने पर वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा था। प्यार से पूछताछ एवं प्रयासों के पश्चात थाना स्तर से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई, जिससे उक्त व्यक्ति की पहचान
पप्पू मंडल पुत्र स्व0 चमकलाल मंडल निवासी ग्राम नाथपुर रंगरा, थाना रघुवंश नगरके रूप में हुई, जो गुमशुदा था । लक्सर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा के परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उन्हें आने में 2–3 दिन का समय लगेगा। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त व्यक्ति को कोतवाली लक्सर में सुरक्षित रखा गया। साथ ही उसके खाने पीने की पूर्ण व सर्दी के मौसम के अनुसार कपड़ों की व्यवस्था की गई । गुमशुदा व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस एवं लक्सर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

सुपुर्द किए गए व्यक्तियों के नाम
1. कपूरी मंडल पुत्र स्व0 चमकलाल मंडल निवासी ग्राम नाथपुर रंगरा, थाना रघुवंश नगर
जिला-पूर्णिया बिहार( भाई)
2. नवलकिशोर मंडल पुत्र स्व0 श्री गणेश मंडल निवासी ग्राम नाथपुर रंगरा थाना रघुवंश नगर जिला पूर्णिया बिहार(चाचा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *