अवैध कच्ची शराब के साथ 2 शराब तस्कर गिरफ्तार मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से चैकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से 02 व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0-1308/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम ब्रजपाल
2-मु0अ0सं0 1318/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम नरेश

गिरफ्तार अभियुक्त
1- ब्रजपाल पुत्र सुखपाल निवासी तुगलपुर खानपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 48 वर्ष
2-नरेश पुत्र हरपाल निवासी मुण्डाखेडा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।

बरामदगी कच्ची शराब
20 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *